मुजफ्फरपुर, अप्रैल 15 -- गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र की भानपुर बरेवा ग्राम पंचायत के मुखिया राजेश कुमार के साथ बुधवार को मारपीट की गई। हथियार भिड़ाकर पंचायत से संबंधित कागजात और पैसे छीन लिए। मामले को लेकर रामदासपुर निवासी मुखिया राजेश कुमार ने थाना में आवेदन दिया है। इसमें पवन ठाकुर एवं छोटू कुमार को आरोपित किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि ग्राम पंचायत भवन से पंचायत के कार्यों का निबटारा कर घर लौट रहे थे। इस बीच देखा कि कुछ लोग कचरा प्रबंधन यूनिट का ताला खोलकर अंदर घुसे हुए थे। विरोध करने पर सभी भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर मारपीट की। यह भी पढ़ें- सोलर लाइट लगाने से मना करने पर वार्ड सदस्य को पीटा पॉकेट से पांच हजार रुपया व पंचायत से संबंधित कागजात छीन लिया। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन ...