गोरौल में बंद घर से लाखों की संपत्ति चोरी
मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के खजौल बाजिदपुर गांव में बंद घर का ताला काटकर चोरों ने लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। मामले को लेकर गृहस्वामी पूर्व पंचायत समिति सदस्य अंजनी सिंह ने थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बुधवार को वह शादी समारोह में मायके श्रीरामपुर गई थी। शनिवार को घर वापस लौटी तो देखा कि ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर प्रवेश किया तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। गोदरेज में रखे लाखों के गहने गायब थे। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.