हाजीपुर, अप्रैल 17 -- गोरौल,संवाद सूत्र। सरकार के लाख कोशिश के बाद भी राशन की कालाबाजारी बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। डीलर उपभोक्तओं से अंगूठा तो लगबाते हैं लेकिन राशन काफी कम देते हैं। इसी कड़ी में गोरौल बाजार में चावल से लदे एक पिकअप गाड़ी को जब्त किया गया है। बताया गया है कि डीलरों से अनाज खरीदकर बिचौलिया अपने गोदाम में संग्रह करते हैं उसके बाद उसे खुले बाजारों में बेचकर लाखों की कमाई करते हैं। कारोबारी राजीव कुमार ने डीलरों से चावल खरीदकर अपने गोदाम में रख रहे थे कि महुआ एसडीओ विवेकचन्द्र पटेल गोरौल बाजार पहुंच गए। एसडीओ को आते देख कारोबारी एवं गाड़ी के चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गये। यह भी पढ़ें- गौरोल में चावल लोड पिकअप जब्त वहीं एसडीओ ने चावल सहित गाड़ी को 112 को बुलाकर देखरेख के लिये रख दिया। इसके बाद गोरौल पुलिस ने गाड़ी संख्या बीआर 3...