गोरौल में पंचायती राज मंत्री का स्वागत
मुजफ्फरपुर, अगस्त 25 -- गोरौल। प्रखंड के गोढ़िया सब्जी मंडी के पास मंगलवार को पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का मुजफ्फरपुर जाने के क्रम पार्टी कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। मंत्री मुजफ्फरपुर के झपहां स्थित तिरहुत शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय मे आयोजित शौकिया मुक्केबाजी कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष शिवजी पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र एवं बुके देकर उनका स्वागत किया। मौके पर संजयकुमार, मुकेश कुमार, संजय कुशवाहा, मनोहर कुमार, दशरथ कुमार, सोनू कुमार, राजगीर कुशवाहा, प्रकाश राम, धर्म कुमार, हीरा लाल कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.