हाजीपुर, जुलाई 21 -- गोरौल । संवाद सूत्र थाना क्षेत्र के एक गांव में पढ़ने जा रही 14 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बताया गया है पीड़ित छात्रा वर्ग नौ में पढ़ती थी और रोजाना की तरह शनिवार की शाम के वक्त प्रेमराज की तरफ ट्यूशन पढ़ने के लिए साइकिल से जा रही थी। इसी बीच बाइक सवार तीन युवक आए और उसको आगे से घेर लिया। तीनों जबरन उसे खींचकर बगल के मकई के खेत में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

घटना का विवरण इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लड़की को खींचकर मकई के खेत में ले जाने के दौरान आसपास के खेतों में घास गढ़ रहीं कुछ महिलाओं ने देख लिया। वह महिलाएं वहां से डरकर चली गईं और घर जाकर पूरी घटना को बताया। इसके बाद आसपास के लोग खेत में पहुंचे और लड़की को बेहोशी की हालात में शनिवार को ही निज...