हाजीपुर, मई 27 -- गोरौल । संवाद सूत्र गोरौल थाना थाना क्षेत्र के गोरौल चौक एनएच-22 किनारे स्थित एक आभूषण दूकान के दुकानदार से करीब 10 लाख रुपए के गहने और 24 हजार नकद छिनतई का मामला सामने आया है। बाइक सवार अपराधियों ने लाखों के आभूषण से भरा बैग झपट्टा मारकर छीना और ले भागे। बैग में लगभग 10 लाख के आभूषण सहित 24 हजार कैश और दुकान की चाभी होने की बात दुकानदार ने कही है।

घटना की जानकारी दुकानदार से हुई 10 लाख की छिनतई की सूचना पर गुरुवार की दोपहर पुलिस पहुंची और पूछताछ के साथ सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला। हालांकि समाचार लिखे जाने इस मामले में पीड़ित आभूषण दुकानदार के द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं करवाई गई है। घटना के संबंध में दुकानदार राहुल कुमार ने बताया कि वह अपनी दुकान को मंगलवार की रात बंदकर घर जाने के लिए निकला था। उसके साथ पास में ही उसी म...