हाजीपुर, फरवरी 28 -- गोरौल,संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के धाने गोरौल गांव से शौचालय में रखे 600 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि होली को लेकर कारोबारियों द्वारा शराब का भंडारण कर रखा गया था। जब वहां जाकर देखा तो शौचालय में रखा केन वियर, टेट्रा पैक के अलावे विभिन्न बोतलों में बंद 6 सौ लीटर विदेशी शराब पाया गया। साथ ही मोटरसाइकिल संख्या-बीआर 31 एजे-0894 पर लदा दो कार्टन विदेशी शराब भी मौके से बरामद किया गया है। बाइक गांव के ही कृष्णनंदन चौरसिया के पुत्र राहुल कुमार का है। वहीं शौचालय देव नारायण चौरसिया का बताया गया है,जिसमें शराब रखकर आगे ताला लगा दिया गया है। इन दोनों के साथ गांव के ही राम एकवाल चौरसिया के पुत्र सुबोध कुमार मिलकर विदेशी शराब का धंधा करता है। सभी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष...