हाजीपुर, दिसम्बर 22 -- गोरौल,संवाद सूत्र। गोरौल थाने की पुलिस ने शनिवार की देर रात थाना क्षेत्र के धाने गोरौल गांव से गश्ती के दौरान पांच डिब्बा ब्राउन शुगर के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। इस मामले में गोरौल थाने में पदस्थापित पुअनि राहुल कुमार ने दर्ज कराये प्राथमिकी में बताया है कि गश्ती के दौरान सूचना मिली कि धाने गोरौल में एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति कुछ मादक पदार्थ रखे हुए है। जब वहां गया तो बाइक से दो युवक को आते देखा। रुकने का इशारा किया तो दोनों भागने लगा,जिसमें से एक को खदेड़कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान गांव के ही रोहित कुमार सहनी के रूप में की गई है। वहीं फरार व्यक्ति की पहचान गांव के ही अनुज कुमार के रूप में की गई है। पकड़े गए व्यक्ति की जब तलासी ली गई तो उसके पास से पांच छोटे-छोटे डब्बा में बंद ब्राउन सुगर, ...