मुजफ्फरपुर, जून 8 -- गोरौल, हिसं। गोरौल नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को बोर्ड की बैठक हुई। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष नागेंद्र दास ने की। संचालन कार्यपालक पदाधिकारी अर्चना कुमारी ने किया। इस दौरान नगर पंचायत में संचालित सभी दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए ट्रेड लाइसेंस लेना अनिवार्य करने का निर्णय लिया गया। बिना लाइसेंस के कारोबार करने वालों पर जुर्माने का प्रावधान किया गया।नगर अध्यक्ष ने कहा कि ट्रेड लाइसेंस से नगर पंचायत की आय बढ़ेगी। इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि अगले हफ्ते से सभी वार्डों में शिविर लगाकर व्यापारियों का ऑन-द-स्पॉट लाइसेंस बनाया जाएगा। मौके पर धनमन्ती देवी, विकास कुमार, अभय कुमार, अंजू देवी, मुकेश कुमार आदि थे। यह भी पढ़ें- गोरौल नपं में दुकानदारों को लेना होगा ट्रेड लाइसेंस इस द...