मुजफ्फरपुर, जून 3 -- गोरौल। तीन पैक्सों में बुधवार को चुनाव हुआ। मतदान के बाद शाम में मतों की गिनती हुई। इस बार दो नए चेहरे को मौका मिला है। इनायतनगर पैक्स से पूजा कुमारी 288 मतों से विजयी हुई, जबकि प्रतिद्वंद्वी सुभाष कुमार को 219 मत मिले। भगवानपुर पैक्स से शंभू चौरसिया 354 मतों से जीत दर्ज की। रंजीत चौरसिया को 82 मत मिले। रुसूलपुर तुर्की पैक्स से अनुज कुमार ने 373 मतों से दूसरी बार जीत दर्ज की। सुनील कुमार को 213 मत मिले। चुनाव में 59 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। रुसूलपुर तुर्की में 1495 में से 827 मतदाताओं ने वोट डाले। यह भी पढ़ें- गोरौल के तीन पैक्सों के चुनाव में 3523 मतदाता करेंगे मतों का प्रयोग इनायतनगर पैक्स में 1060 मतदाताओं में से 748 मतदाताओं ने मतदान किया। गोरौल भगवानपुर पैक्स में 968 मतदाओं में 525 मतदाताओं ने...