मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- गोरौल, हिसं। थाना क्षेत्र के एक गांव से 12वीं की छात्रा का अपहरण कर लिया गया। मामले में अपहृत लड़की के पिता ने थाने में अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें उसकी सहेली व चार युवकों को आरोपित किया है।उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री बीते गुरुवार को अपने गांव के स्कूल गई थी। शाम तक वह घर नहीं लौटी। स्कूल में संपर्क करने पर पता चला कि वह चार लोगों के साथ विद्यालय गई थी और तुरंत लौट गई थी। इसके बाद काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। जब उसकी सहेली से पूछताछ की गई तो उसके परिवार के अलावा तीन-चार अज्ञात लोगों ने मिलकर गाली-गलौज की। कहा कि तुम्हारी बेटी को तीन-चार लड़के मुजफ्फरपुर ले गए हैं। पिता ने आरोप लगाया कि सहेली ने तीन-चार युवकों के सहयोग से उनकी पुत्री का अपहरण कराया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.