मुजफ्फरपुर, फरवरी 6 -- गोरौल। रसूलपुर कोरीगांव पंचायत स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर कोरीगांव में शुक्रवार को हेल्थ कैंप लगाया गया। कैंप में स्कूली बच्चों के अलावा ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई एवं दवा का वितरण किया गया। पीएचसी गोरौल की ओर से आयोजित शिविर में डॉक्टर सोनाली प्रिया ने बच्चों को स्वच्छता पर ध्यान देने को कहा। शिविर में लगभग 32 बच्चे एवं दर्जन भर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस मौके पर प्रधान शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, डॉक्टर मनीष रंजन, एएनएम नूतन कुमारी मौजूद थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.