मुजफ्फरपुर, मई 21 -- गोरौल। प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को नामांकन के अंतिम दिन पैक्स अध्यक्ष पद के लिए पांच लोगों ने नामांकन किया। सहायक निर्वाची पदाधिकारी अंकित राज ने बताया कि गोरौल भगवानपुर पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए गुड़िया कुमारी एवं रंजीत कुमार ने नामांकन दाखिल किया। वहीं, इनायतनगर पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए सुभाष कुमार ने पर्चा दाखिल किया। रुसुलपुर तुर्की पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए अनुज कुमार एवं सुनल कुमार ने नामांकन किया। यह भी पढ़ें- गोरौल : पैक्स अध्यक्ष पद के लिए पांच ने किया नामांकन यह भी पढ़ें- पैक्स चुनाव : अध्यक्ष पद के लिए दो ने किया नामांकन यह भी पढ़ें- पैक्स चुनाव: अंतिम दिन 72 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...