मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 18 -- गोरौल। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरौल में गुरुवार को एनसीसी कैडेट ने पौधरोपण किया। इस दौरान कैड्टों ने एक पेड़ मां के नाम संदेश दिया। एनसीसी के सहायक अधिकारी डॉ. राजीव नयन झा ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने की आवश्यकता है। पेड़ हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है। हमें शुद्ध हवा चाहिए तो पेड़ लगाना होगा। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार, रजनीश कुमार, आयुष राज, पीयूष कुमार, आदित्य राज, मो. सेराज, मुन्नी कुमारी, अंजली कुमारी आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...