पूर्णिया, अगस्त 9 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी के गोरेलाल मेहता महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के छह वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के प्रावधानों, अवसरों एवं लाभों से अवगत कराना था। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं विषय-प्रवेश एनईपी-2020 की समन्वयक एवं दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. शारदा वंदना ने कराया। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रमुख उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को इसमें सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य सह परीक्षा नियंत्रक एवं अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. रमीज अहमद ने विद्यार्थियों को एनईपी-2020 के विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Katihar Ne...