पूर्णिया, अप्रैल 28 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ गोरेलाल मेहता महाविद्यालय बनमनखी के विभिन्न समस्याओं के संबंध में अभाविप शिष्टमंडल ने 16 सूत्री मांगपत्र कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह को सौंपा है। ज्ञापन में गोरेलाल मेहता महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं से विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत कराया गया है। ज्ञापन में प्रधानाचार्य के द्वारा तानाशाही ढंग से कॉलेज को संचालित करना, कॉलेज अंतर्गत मूलभूत सुविधाओं पर किसी प्रकार का ध्यान न देना, उचित मांग करने पर छात्र-छात्राओं को एफआईआर की धमकी देना और एक विशेष कर्मचारी के माध्यम से कॉलेज में हर प्रकार का काम प्रधानाचार्य द्वारा अवैध रूप से करवाये जाने पर चिंता प्रकट की गई है। साथ ही जिक्र किया गया है कि इसकी शिकायत पहले भी कुलपति से की गई थी, मगर इस पर अभी तक कोई...