सीवान, मार्च 16 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के पुरन्दरपुर गांव में रविवार की सुबह सड़क हादसे में एक बुजूर्ग महिला की मौत हो गयी। मृत महिला स्थानीय निवासी शंकर रावत की पत्नी सलेहरा देवी है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। बताया जाता है कि बुजूर्ग महिला सुबह अपने घर के आगे सड़क से गुजर रही थी। इस दौरान एक बाइक ने इसे टक्कर मार दी। इस घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर गिर गयी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के क्रम में महिला ने दम तोड़ दिया। बाद में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले आयी। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को शव सौंप दिया गया। महिला की मौत की जानकारी मि...