सीवान, अगस्त 24 -- जामो/गोरेयाकोठी, एक प्रतिनिधि। गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के लद्धि गांव में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आठ ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त को सूचना मिली थी कि लद्धि गांव निवासी आशिक अख्तर अपने साथी नकीब अख्तर के साथ घर पर स्मैक छिपाकर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में आशिक अख्तर के घर पर छापेमारी की।पुलिस टीम को देखते ही दोनों आरोपित भागने लगे। हालांकि पुलिस बल के सहयोग से दोनों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान सफेद कागज में लिपटी 13 पुड़ियों में कुल आठ ग्राम स्मैक बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: गुमटी से गांजा बेचते युवक गिरफ्तार, निशानदेही पर 22.260 किलो गांजा बरामद पुलिस ने दोनों आरोपितों क...