सीवान, अप्रैल 30 -- गोरेयाकोठी , हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के भिट्ठी पैक्स के लिए चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। यहां 3 जून को पैक्स चुनाव होगा। पैक्स् चुनाव के लिए 20 व 21 मई को नामांकन पत्र दाखिल किया जायेगा।

चुनाव की अधिसूचना बहरहाल, गोरेयाकोठी प्रखंड के भिट्ठी पैक्स में अध्यक्ष व प्रबंध कारिणी समिति के चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। जिला सहकारिता कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, भिट्ठी में पैक्स चुनाव 3 जून को होगा। इसके लिए प्रपत्र ई-1 में सूचना का प्रकाशन 4 मई को किया जाएगा।

नामांकन प्रक्रिया नामांकन प्रक्रिया 20 व 21 मई को संपन्न होगी। निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ के कार्यालय प्रकोष्ठ में अभ्यर्थी सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांक...