उरई, मई 26 -- सिरसाकलार। संवाददाता क्षेत्र के ग्राम गोरा कला में मंगलवार शाम नून नदी किनारे जंगल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते लपटें तेज होकर गांव की ओर बढ़ने लगीं, जिससे ग्रामीण भयभीत हो गए।भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। नदी के पुल के अगल-बगल की झाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं, जिससे तेज धुआं उठने लगा। धुएं के कारण सड़क से गुजरने वाले राहगीर करीब दो घंटे तक वहीं रुके रहे। सूचना पर कालपी से पहुंची दमकल गाड़ियों ने पुलिस कर्मियों के सहयोग से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीण अमित, सुरेश, राजेंद्र, लक्ष्मी व शंकर ने बताया कि आग से 100 से अधिक बबूल के पेड़ जलकर राख हो गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...