गोराडीह-जगदीशपुर में आंधी-तूफान से नुकसान
भागलपुर, मई 27 -- गोराडीह-जगदीशपुर में आंधी-तूफान से नुकसान गोराडीह, संवाददाता। सोमवार की देर रात आयी तेज आंधी-बारिश ने गोराडीह एवं जगदीशपुर इलाके में भी भारी तबाही मचाई। जिसमें कई जगह पेड़ टूटकर गिर गए तो कईयों के घर के छप्पर उड़ गए। हालांकि इसमें किसी तरह की जानमाल की क्षति की सूचना नहीं मिली है। वहीं अचानक आयी तेज आंधी से आम के फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। गोराडीह के मुरहन चौक पर एक बड़ा सा पेड़ टूटकर गिर गया। स्वरूपचक मोड़ के पास बिजली का पोल भी टूटकर गिर गया। उधर, करीब ग्यारह बजे आयी आंधी तूफान के बाद से ही पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई और करीब 36 घंटे बाद मंगलवार दोपहर में बिजली आपूर्ति ठीक तरीके से चालू किया गया। यह भी पढ़ें- तेज आंधी व बारिश से धोरैया व रजौन में क्षति यह भी पढ़ें- तूफान के साथ आई बारिश से नुकसान : स्टेट हाईवे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.