भागलपुर, अगस्त 8 -- गोराडीह, संवाददाता। गोराडीह प्रखंड के उस्तु पंचायत अन्तर्गत मिरनचक प्राथमिक बुनकर सहयोग समिति लिमिटेड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। 10 अगस्त को इस कलस्टर की डिजाइन को दिल्ली में आयोजित डिजाइन कॉनक्लेव में पुरस्कृत किया जाएगा। इस कलस्टर के डिजाइनर दीपक कुमार हैं। इस कलस्टर में बेहतरीन डिजाइन पर सिल्क साड़ी के अलावा कॉटन, लीलन के कपड़े तैयार किए जाते हैं । यह भी पढ़ें- Dumka News: बुनकरों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास : महाप्रबंधकडिजाइन प्रक्रिया कलस्टर को बड़ा मुकाम दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मास्टर विभर अब्दुल क्यूम अंसारी और अमन अंसारी कहते हैं कि कलस्टर के डिजाइनर दीपक कुमार द्वारा बनाये गए डिजाइन को वेलोग प्रिंट कर तैयार करते हैं। कलस्टर के मुख्य बुनकर कयूम अंसारी और उसके पुत्र अमन अंसारी ने ...