भागलपुर, जून 4 -- गोराडीह, संवाददाता। गोराडीह प्रखंड के मोहनपुर पंचायत के पुन्नख ग्रामीण सड़क पर काफी जलजमाव हो गया है। जिससे लोगों को चलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिन पहले हुए मूसलाधार बारिश से स्थिति और भी नरकीय बन गई है। सड़क पर जमा पानी के निकासी का साधन नहीं है। लोग या तो मोटर लगाकर पानी निकालते हैं या फिर टीने से सैन बनाकर पानी बाहर निकालते हैं, नहीं तो लंबे समय तक यह पानी सड़क पर ही जमा रह जाता है। जिसके सड़ांध और बदबू से लोगों का जीना मुश्किल हो जाता है। हलांकि सड़क के दोनों किनारे पर नाला भी बनाया गया है, लेकिन नाला सड़क से काफी उंचा बना दिया गया है। यह भी पढ़ें- गोराडीह के पुन्नख में जलजमाव से सड़क बनी तालाब जिससे सड़क से पानी नाले में नहीं जा पाता है। ग्रामीण दयानंद यादव, ज्योतिष यादव, अरुण यादव, महेन्...