कौशाम्बी, मार्च 21 -- गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के गोराजू स्थित ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज शनिवार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में अदा की गई। नमाज के दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर देश में अमन, चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआएं की। नमाज की अगुवाई मौलाना मो. शाबान ने की। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां साझा की।इस दौरान क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में पश्चिम शरीरा पुलिस सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रही। ईद के इस पावन अवसर पर गोराजू क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल देखने को मिली, जिससे क्षेत्र का माहौल पूरी तरह उल्लासमय बना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...