जमशेदपुर, फरवरी 28 -- जमशेदपुर। गोराई कुलू समाज समिति की ओर से वार्ड संख्या 4 की प्रत्याशी सुशीला शर्मा की जाति प्रमाण पत्र जांच करने की मांग की गई है। समिति के सदस्यों ने उपायुक्त से लिखित शिकायत की है कि सुशीला शर्मा की फर्जी जाति प्रमाण पत्र की जांच की जाए। शिकायत करने वालों में कुंजन प्रजापति, जय प्रकाश निराला, बलराम गोराई, रवि गोराई, बजरंग गोराई सहित अन्य लोग शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...