हजारीबाग, फरवरी 11 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। गोरहर थाना क्षेत्र से एक ट्रैक्टर चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। इस बाबत गोरहर निवासी मिथिलेश महतो पिता अमृत महतो ने गोरहर थाना में आवेदन देते हुए बताया कि मंगलवार के रात ट्रैक्टर संख्या जेएच 11 एक्स 9446 अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। आवेदन के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। संभावित स्थानों पर जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने लोगों से किसी संदिग्ध गतिविधि में कोई व्यक्ति देखा जाता है तो पुलिस को सूचना दें। पुलिस ट्रैक्टर को बरामद करने को लेकर प्रयास में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.