गोरहर पुलिस ने बालू लदे दो वाहनों किया जब्त
हजारीबाग, जून 6 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। सीओ नवीन भूषण कुल्लू के नेतृत्व में गोरहर पुलिस ने बालू लदे दो वाहन को पकड़ा है। विदित हो शुक्रवार की रात अंचल अधिकारी ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर और मिनी हाइवा गाड़ी को पकड़ा। अवैध बालू परिवहन और उत्खनन पर प्रशासनिक कार्रवाई होने से बालू कारोबारियों में हडकंप मचा हुआ है। दो दिनों के भीतर अबतक तीन अवैध बालू परिवहन करते दो ट्रैक्टर और एक मिनी हाइवा को जब्त किया गया है। मालूम हो कि चलकुशा के दुमदुमा स्थित और छुतहरी कटिया स्थित बराकर नदी से बालू उत्खनन कर बालू कारोबारी व्यापक पैमाने पर बिक्री के लिए शहरों को भेजा जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.