गोरखा रिक्रूटिंग डिपो ने जाना बाढ़ नियंत्रण प्रबंध की जानकारी
बस्ती, जून 25 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में संभावित बाढ़ 2026 की तैयारियों एवं आपदा प्रबंधन व्यवस्था की जानकारी करने के उद्देश्य से गोरखा रिक्रूटिंग डिपो के अधिकारियों ने बस्ती का दौरा किया और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से जानकारी ली। भ्रमण के दौरान जीआरडी के प्रतिनिधि मंडल ने एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की। एडीएम ने जनपद में लागू इंसिडेंट रेस्पांस सिस्टम की कार्यप्रणाली, विभिन्न विभागों की भूमिका, समन्वय तंत्र तथा आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था के बारे में जानकारी साझा की। आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में प्रशासन एवं सुरक्षा बलों के मध्य समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर भी चर्चा की गई, जिससे संभावित बाढ़ की स्थिति में प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जा सके। यह भी पढ़ें- गोरखा रिक्रूटिंग डिपो ने जाना बाढ़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.