देहरादून, जून 17 -- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को गोरखा कल्याण परिषद की अध्यक्ष ज्योति कोटिया के कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि, गोरखा परिषद समाज के कल्याण, उत्थान एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। काबीना मंत्री ने गोरखा कल्याण परिषद के अध्यक्ष को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में परिषद समाज के हितों के लिए प्रभावी कार्य करेगी तथा राज्य के विकास में गोरखा समाज की सहभागिता को और सुदृढ़ करेगी। इस अवसर पर निर्मला जोशी, सुनील कोटिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- गोरखा कल्याण परिषद अध्यक्ष के कार्यालय का उद्घाटन यह भी पढ़ें- भावना बनी महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...