देहरादून, मार्च 1 -- 11 गोरखा किरांति समिति के स्थापना दिवस पर गोरखाली नृत्य और रंगारंग प्रस्तुतियों ने समां बांधा। गल्जवाड़ी स्थित पूर्व सैनिक सामुदायिक भवन में रविवार बटालियन के पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों ने 20वां स्थापना दिवस मनाया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर एस मेहता ने शामिल होकर बटालियन के सभी पूर्व सैनिकों को बधाई दी। दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही वीर शहीद सैनिकों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बटालियन की पूर्व सैनिक समिति के अध्यक्ष मेजर पीबी गुरुंग ने बताया कि देहरादून जिले के बाहर से भी कई पूर्व सैन्य अधिकारियों ने बतौर अतिथि हिस्सा लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान युवा कलाकारों के प्रस्तुत किए गए गोरखाली नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया और अतिथियों ने इसका भरपूर आनंद उठाया। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.