गोरखपुर-हैदराबाद अमृतभारत ट्रेन की आ गई डेट, गांधी जयंती से यूपीवालों को मिलेगी बड़ी सौगात
नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- आशीष श्रीवास्तव, गोरखपुर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, गोंडा, बाराबंकी, गोमतीनगर, लखनऊ सिटी, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, उरई और झांसी स्टेशनों से हैदराबाद तक जाने और आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। गोरखपुर से चर्लपल्ली (हैदराबाद) तक अमृतभारत एक्सप्रेस की मंजूरी के साथ ही इसके चलने की तारीख का भी ऐलान हो गया है। बोर्ड से मिले निर्देश के बाद पूर्वोत्तर रेलवे ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि नई अमृतभारत ट्रेन चर्लपल्ली से गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर से हर शुक्रवार और गोरखपुर से 04 अक्टूबर से हर रविवार को 22075/22076 चर्लपल्ली-गोरखपुर-अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में चलेगी। रेलवे बोर्ड ने प्रयोग के तौर पर अभी इसे सप्ताह में एक दिन चलाने की मंजूरी दी है। डिमांड बढ़ने पर फेरे बढ़ाए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.