नई दिल्ली, अगस्त 30 -- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान शनिवार को सांसद रवि किशन ने कुछ ऐसा कहा कि मंच पर मौजूद सीएम योगी आदित्यनाथ भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रवि किशन ने कहा कि गोरखपुर में हम गर्व करते हैं। उन्होंने भोजपुर में कहा-'हमके लगेला स्पेन,हमके लगेगा इ अद्भुत जगह, हमके स्मार्ट सिटी लगेगा, काहें कि हम सब जगह देखले हईं', मुझे लगता है, तुम अंधे हो तो हम क्या करें?' सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार सुरक्षा, विकास और रोजगार के साथ सुविधा भी देती है। पीएम मोदी और सीएम योगी की सोच बिना भेदभाव, समाज के हर पात्र व्यक्ति को शासन की योजना से लाभान्वित करने की है। रविकिशन ने कहा कि यूपी में तीसरी बार सीएम योगी के नेतृत्...