गोपालगंज, मई 26 -- थावे।गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 7 व 8 पर पैदल उपरिगामी पुल (एफओबी) निर्माण कार्य को लेकर लिए जाने वाले यातायात व पावर ब्लॉक के कारण पूर्वोत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है। इसके तहत कई ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन, शॉर्ट ओरिजिनेशन तथा मार्ग विस्तार किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है। यह भी पढ़ें- 29 से पांच ट्रेनें निरस्त, 22 ट्रेनें गोरखपुर से नहीं चलेंगीट्रेनों के संचालन में बदलाव रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आसनसोल-गोरखपुर एक्सप्रेस 29 मई व 5 जून को भटनी तक ही संचालित होगी। वहीं लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस भी निर्धारित तिथियों पर भटनी तक सीमित रहेगी। बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस 29 मई से 7 ज...