गोरखपुर, मई 4 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि हमें गायों को सताने वालों को मारना है। इस कार्य में सबसे बड़े हथियार के रूप में वोट वाली हमारी उंगली काम आने वाली है। हमें गाय को राज्य माता घोषित करना है। इस मामले में अगर सीएम आगे आते तो हम उनके कसीदे पढ़ रहे होते। शंकराचार्य रविवार को रामगढ़झील के किनारे सहारा इस्टेट स्थित भारत माता की प्रतिमा के सामने 'गविष्टि यात्रा' के शुभारंभ पर पत्रकारों और उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। यह भी पढ़ें- सीएम तेवर दिखाते हम आज कसीदे पढ़ रहे होते : अविमुक्तेश्वरानंदगाय को राज्य माता घोषित करने की आवश्यकता अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि गाय को राज्य माता घोषित करने के लिए आपको सीएम बनना पड़ेगा और राष्ट्रमाता बनाने के लिए पीएम। लेकिन 'मम् मात...