बस्ती, नवम्बर 30 -- बस्ती। गोरखपुर से लखनऊ मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस हरैया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित संसारीपुर चौराहा (फायर ब्रिगेड कार्यालय के सामने) पर अज्ञात वाहन की ठोकर से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिला मरीज को हल्की चोटें आईं। घटना शनिवार रात्रि लगभग 1:00 बजे की बताई जा रही है। टक्कर की तेज आवाज सुनते ही मौके पर मौजूद फायर कर्मी मानस सिंह, अंकित सिंह यादव, शैलेश कुमार, रजनीकांत, श्याम बाबू, राहुल एवं गणेश तत्काल दौड़कर पहुंचे और एंबुलेंस को सीधा कर उसमें फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। एंबुलेंस चालक की पहचान बालकेश कुमार निवासी गोरखपुर के रूप में हुई है। घायल महिला मरीज चालक की भाभी बताई जा रही हैं। सूचना पर हरैया पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद महिला मरीज को लखनऊ अस्पताल के लिए रवाना कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.