गोरखपुर, अगस्त 25 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर से चर्लपल्ली (हैदराबाद) तक अमृतभारत एक्सप्रेस की मंजूरी के साथ ही इसके चलने की तारीख की भी घोषणा हो गई है। बोर्ड से मिले निर्देश के बाद पूर्वोत्तर रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है। यह भी पढ़ें- अहमदाबाद - भागलपुर चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेसट्रेन की जानकारी सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि नई अमृतभारत ट्रेन चर्लपल्ली से 02 अक्टूबर से प्रत्येक शुक्रवार को और गोरखपुर से 04 अक्तूबर से प्रत्येक रविवार को 22075/22076 चर्लपल्ली-गोरखपुर-(हैदराबाद) अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में किया जाएगा। 22075 चर्लपल्ली-गोरखपुर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस 02 अक्टूबर से प्रत्येक शुक्रवार को चर्लपल्ली से रात 9:45 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 6:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 22076 गोरखपुर...