मऊ, सितम्बर 2 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर देशभर में चल रही 'जेन जी कनेक्ट यात्रा' बुधवार को घोसी पहुंची। साइकिलों पर सवार युवाओं ने यात्रा के माध्यम से सरकारी भर्तियों में तेजी लाने, प्रतियोगी परीक्षाओं को समय से कराने तथा पेपर लीक की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग उठाई। यात्रा में शामिल युवाओं ने हाथों में विभिन्न मांगों से संबंधित पोस्टर लेकर लोगों का ध्यान आकृष्ट किया। यात्रा से जुड़े पर्चे के अनुसार जस्टिस मोर्चा की ओर से 20 अगस्त से 2 अक्तूबर तक 'जेन जी कनेक्ट यात्रा' निकाली जा रही है। यात्रा के माध्यम से युवाओं, विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से शिक्षा एवं रोजगार से जुड़े सवालों पर संवाद किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- जेन जी कनेक्ट यात्रा पहुंची मधुबन, विद्यार्थियों से किया संवाद यात्र...