लखनऊ, मार्च 11 -- -चतुरंगिणी सेना गठित करने की घोषणा, इसमें भर्ती होने वाले सभी का पुलिस सत्यापन होगा -स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने लखनऊ में किए कई ऐलान, गोहत्या रोकने, सनातन धर्म की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वानलखनऊ। मुख्य संवाददातास्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बुधवार को गो प्रतिष्ठार्थ: धर्मयुद्ध शंखनाद यात्रा की शुरुआत कर कई ऐलान किए। कहा कि 52 दिन की यात्रा के बाद 3 मई से 23 जुलाई तक 81 दिन यूपी की परिक्रमा करेंगे। इसका नाम गविष्टि यात्रा होगा। शुरुआत और समापन गोरखपुर से होगा। 24 जुलाई को लखनऊ के इसी मंच पर फिर जुटेंगे। अंत में शंकराचार्य चतुरंगिणी सेना गठित करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि गो हत्या रोकने, सनातन धर्म की रक्षा के लिए लोग आगे आएं। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन प्रदेश सरकार पर तीखे बाण छोड़े।...