महाराजगंज, सितम्बर 16 -- सोनौली, हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल में हवाई मार्ग से प्रवेश करने वाले यात्रियों की प्रोफाइलिंग के दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गौचरन शाखा की टीम ने काठमांडू में थाई गांजे के साथ म्यांमार की एक महिला को गिरफ्तार किया। बाद में मामले की जांच के दौरान गोरखपुर के रहने वाले दो भारतीय नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- गोरखपुर से काठमांडू पहुंचे दो लोगों समेत तीन गांजे के साथ गिरफ्तार गिरफ्तारी की जानकारी एनसीबी के अनुसार म्यांमार की नागरिक जिन जिन फ्यो (29) को काठमांडू के सोहराखुट्टे स्थित वार्ड नंबर 16 के एक होटल से पकड़ा गया। उसके पास मौजूद सूटकेस की तलाशी लेने पर थाईलैंड का गांजा बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जिन जिन फ्यो सिंगापुर में बढ़ई का काम करती थी। वह सिंगापुर से वियतनाम प...