अररिया, अप्रैल 15 -- अररिया, संवाददाता डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में बुधवार की शाम अररिया जिले से होकर गुजरने वाली प्रस्तावित गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे के भू-अर्जन प्रक्रिया को लेकर जिला मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना से संबंधित भूमि अधिग्रहण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में भूमि के मूल्य निर्धारण, प्रभावित क्षेत्रों की पहचान, मुआवजा निर्धारण की प्रक्रिया तथा आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा मूल्यांकन प्रक्रिया पारदर्शी, समयबद्ध एवं नियमों के अनुरूप संपन्न करने के निर्देश दिए। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाएं, ताकि अग्रेत्तर कार्रवाई जल्द से जल्द सुनिश्चित की जा सके। यह भी पढ़ें- उत्...