हिन्दुस्तान ब्यूरो, नवम्बर 2 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे पर होने वाले खर्च का नये सिरे से आकलन किया गया है। इस पर अब कुल 73 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसको लेकर तैयार संशोधित रिपोर्ट को शीघ्र ही सार्वजनिक निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति (पीपीपी-एसी) को भेजी जाएगी। उम्मीद है कि इसी माह समिति की बैठक होगी, जिसमें इस पर स्वीकृति मिलेगी। पीपीपी-एसी के द्वारा सहमति प्राप्त होने के बाद इसे केंद्रीय कैबिनेट में मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। पूर्व में हुई पीपीपी-एसी की बैठक में नये सिरे से गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई थी। इसके बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इसे नए सिरे से तैयार किया है। संशोधित रिपोर्ट में पूर्व के आकलन से लागत बढ़ गई है। इसमें करीब 45 हजार करोड़ निर्...