रांची, जून 24 -- रांची। यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर-संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस में अस्थाई तौर पर अतिरिक्त कोच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके तहत गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस में एक से 31 जुलाई तक एसी थ्री टियर का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा। संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस में तीन जुलाई से दो अगस्त तक अतिरिक्त कोच जोड़ी जाएगी। चार स्पेशल ट्रेनों को रेल मंत्रालय ने दिया अवधि विस्तारट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल मंत्रालय ने चार स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को अवधि विस्तार दिया है। इसके तहत रांची-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन चार से 25 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को रांची से चार ट्रिप चलेगी। यह भी पढ़ें- अहमदाबाद एक्सप्रेस में लगेगा थर्ड एसी और स्लीपर का 1-1 अतिरिक्त कोच आनंद-विहार टर्मिनल-रांची स्पेशल पांच से 26 जुलाई तक प्रत्येक र...