बिजनौर, अगस्त 1 -- विकास खंड बुढ़नपुर क्षेत्र के गांव सत्तोनांगली, बहादुरपुर, मंडियां, गुरदासपुर, दौलताबाद और दिनदारपुर के किसानों ने क्षेत्र से प्रस्तावित गोरखपुर-शामली हाईवे के निर्माण का पुरजोर विरोध करते हुए शासन-प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद की। किसानों ने स्पष्ट कहा कि उनकी उपजाऊ कृषि भूमि का अधिग्रहण किसी भी कीमत पर कम मुआवजे पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। क्षेत्र के किसानों की एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महावीर सिंह ने की, जबकि संचालन देशराज सिंह ने किया। बैठक में सैकड़ों किसान एवं ग्रामीण मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए किसानों ने कहा कि जिस भूमि पर वर्षों से उनकी आजीविका निर्भर है, उसे अधिग्रहित किए जाने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। इसलिए सरकार किसानों को उनकी उपजाऊ कृषि भूमि का बाजार मूल्य ...