गोरखपुर, जून 21 -- गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) परिसर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, उल्लास एवं अनुशासित वातावरण में मना। कार्यक्रम में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। सभी ने एक-एक कर निर्धारित योग क्रियाओं को अनुशासित ढंग से संपन्न किया और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने परिवार के साथ प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योगा...