आजमगढ़, जुलाई 27 -- आजमगढ़, संवाददाता। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 75.60 पर रविवार की दोपहर में ट्रक और पिकअप में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में पिकअप चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि ट्रक चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। पिकअप सवार कुशीनगर से मुर्गा लेकर अमेठी जनपद जा रहे थे। अमेठी जनपद के कमरौली कस्बा निवासी 35 वर्षीय सत्यनारायण लोधी पिकअप चलाते थे। खलासी अज्ञात 28 के साथ कुशीनगर गए थे। पिकअप में मुर्गा लेकर अमेठी के जगदीशपुर जा रहे थे। रविवार की दोपहर में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर अंबेडकर नगर जनपद के कटका थाना क्षेत्र के किलोमीटर 75.60 पर पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर दो युवकों समेत तीन की मौत, दो घायल इस दौरान ट्रक से आमने- सामने टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि पिकअप रांग साइड से आ रही थी। प...