पीलीभीत, अप्रैल 4 -- पीलीभीत, संवाददाता। गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने राहत दी है। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने 05009/05010 गोरखपुर-लालकुआं-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 10 अप्रैल से 10 जुलाई तक पीलीभीत रेलवे स्टेशन से होकर संचालित होगी। रेलवे के मुताबिक 05009 गोरखपुर-लालकुआं स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से शाम 5:05 बजे रवाना होकर बस्ती, गोंडा, सीतापुर, लखीमपुर, गोला गोकर्णनाथ, मैलानी होते हुए रात में 2:27 बजे पूरनपुर और 3:30 बजे पीलीभीत पहुंचेगी। इसके बाद भोजीपुरा और किच्छा होते हुए सुबह 8 बजे लालकुआं पहुंचेगी। वापसी में 05010 लालकुआं-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को लालकुआं से सुबह 10:00 बजे चलकर दोपहर 2:17 बजे पीलीभीत और...