गोरखपुर यूनिवर्सिटी में छात्र की आत्महत्या और कम नंबर मिलने पर भड़के छात्र, प्रदर्शन
संवाददाता, मई 16 -- UP News : दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) के इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट के बीटेक तृतीय वर्ष के एक छात्र ने गुरुवार को खुदकुशी कर ली थी। उसका शव रामगढ़ताल थाना क्षेत्र स्थित प्राइवेट हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला था। अलीगढ़ के रहने वाले इस छात्र को कई विषयों में शून्य नम्बर मिले थे। उसके सुसाइड के पीछे इसे भी एक वजह माना जा रहा है। हालांकि इस पर अभी जांच जारी है। बताया जा रहा है कि डीडीयू के बीटेक छात्र घनेंद्र चौधरी के परीक्षा परिणाम में भी कई विसंगतियां सामने आई थीं। इधर, शनिवार को डीडी के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने डीडीयू में इंजीनियरिंग विभाग में आत्महत्या प्रकरण और कम अंक दिए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया है। यह भी पढ़ें- डीडीयू के आईईटी छात्र रिजल्ट पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.