कानपुर, अप्रैल 29 -- कानपुर। पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन कानपुर ने आगामी उत्तर प्रदेश राज्य इक्युप्ड पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप व सेलेक्शन ट्रायल के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। यह प्रतियोगिता 2 से 4 मई के बीच गोरखपुर में आयोजित होगी। इसके आधार पर खिलाड़ियों का चयन नेशनल चैम्पियनशिप के लिए किया जाएगा। नेशनल इक्युप्ड पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप का आयोजन 23 से 28 जून के बीच हैदराबाद के तेलांगना में प्रस्तावित है। इसी के तहत प्रदेश स्तर पर यह चयन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। कानपुर संघ की ओर से घोषित छह सदस्यीय टीम के सब-जूनियर वर्ग में वीरेंद्र (59 किग्रा), देवांश और विराज शुक्ला (74 किग्रा) शामिल हैं। यह भी पढ़ें- ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की बालिका टीम चयनित सीनियर वर्ग में अवि कश्यप (74 किग्रा) का चयन हुआ है।...