गोरखपुर, अगस्त 2 -- गोरखपुर के खजनी लिंक एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में डीसीएम चालक और खलासी की मौत हो गई। तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर जिगिना गांव के पास बने अंडरपास की छत तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार, डीसीएम (यूपी-78 जेएन 4790) कानपुर के फतेहपुर से फॉर्च्यून कंपनी का माल लेकर गोरखपुर की ओर जा रही थी। हरनहीं चौकी क्षेत्र में पहुंचते ही वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। पहले वह डिवाइडर से टकराया और उसके बाद अंडरपास की छत तोड़ते हुए नीचे गिर गया। हादसे के बाद वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चालक व खलासी बुरी तरह फंस गए।एक्सप्रेस वे से नी...