गोरखपुर, मार्च 17 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता शहर के बरगदवा इलाके में मंगलवार को मार्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर व चौहान समाज के नेता की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर स्थित एक बगीचे में हुई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।मृतक की पहचान राजकुमार चौहान के रूप में हुई है। वह प्रॉपर्टी का काम करते थे और चौहान समाज के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भी बताए जा रहे हैं।बताया जा रहा है कि राजकुमार चौहान रोज की तरह सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर स्थित बगीचे में पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.